Sehri and Iftar Timing for Ramadan 2025 in Delhi, Lucknow, Hyderabad, Kolkata, and Patna – Find Your City on March 7th

Ramadan 2025 is ongoing, and the sixth fast will be observed on March 7, coinciding with the first Jummah (Friday) of the month. This day holds special significance in Islam, often regarded as a mini-Eid. The sixth fast teaches devotion and obedience to Allah. Each day, fasting begins with a pre-dawn meal called Sehri and ends with the evening meal, Iftar. It’s crucial for participants to know the timings for Sehri and Iftar, as they vary by city. Notable cities will observe Sehri between 4:38 AM to 5:41 AM and Iftar from around 5:44 PM to 6:47 PM.

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time Day 6: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और रोजेदार पूरे मनोयोग से रोजे रख रहे हैं। अब तक 5 रोजे सम्पन्न हो चुके हैं और 7 मार्च 2025 को छठा रोजा रखा जाएगा। यह रोजा रोजेदारों के लिए विशेष महत्व रखने वाला है। इसका एक खास कारण यह है कि इसी दिन रमजान का पहला जुमा भी होगा। इस दिन रोजेदार एक ओर रोजा रखेंगे, वहीं जुमे की नमाज भी अदा करेंगे।

इस्लाम में जुमे का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मुसलमानों के लिए जुमा का दिन छोटी ईद के समान होता है और रमजान के दौरान जुमा पड़ना इसे और भी खास बना देता है। रमजान का छठा रोजा ईमानदारी और अल्लाह की आज्ञा पालन की भी शिक्षा देता है।

सहरी-इफ्तार का समय

पांच रोजे पूरे होने के बाद शुक्रवार, 7 मार्च 2025 को रमजान का छठा रोजा रखा जाएगा। रोजेदार हर दिन की तरह सहरी के साथ रोजे की शुरुआत करेंगे और शाम को इफ्तार करके रोजा पूरा करेंगे। जान लें कि सुबह सूर्योदय से पहले हल्के भोजन को सहरी कहा जाता है। सहरी करने के बाद रोजेदार रोजा, यानी पूरे दिन उपवास रखने का संकल्प लेते हैं। शाम को इफ्तार कर रोजा खोला जाता है।

इस प्रकार, रोजा पूरा करने में सहरी और इफ्तार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए, हर रोजेदार के लिए सहरी और इफ्तार सही समय पर करना बहुत ज़रूरी है। जान लीजिए कि रमजान के छठे दिन सहरी-इफ्तार का समय क्या रहेगा।

अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है। इसलिए, जान लीजिए कि 7 मार्च को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या होगा। आप अपने शहर के अनुसार सहरी और इफ्तार का समय यहाँ देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं। (Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-




रमजान 7 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 7 March in India)

















शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi) सुबह 05:21 शाम 06:27
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:07 शाम 06:11
हैदराबाद (Hyderabad) सुबह 05:27 शाम 06:32
कानपुर (Kanpur) सुबह 05:09 शाम 06:15
लखनऊ (Lucknow) सुबह 05:06 शाम 06:13
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:38 शाम 05:44
मेरठ (Meerut) सुबह 05:19 शाम 06:25
नोएडा (Noida) सुबह 05:20 शाम 06:27
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:21 शाम 06:34
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 05:41 शाम 06:47
पटना (Patna) सुबह 04:50 शाम 05:56
रांची (Ranchi) सुबह 04:50 शाम 05:59
चेन्नई (Chennai) सुबह 05:10 शाम 06:20

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: रमजान में ऐसा क्या करें कि हर दुआ हो जाए कुबूल
Disclaimer: यहां उपलब्ध जानकारी केवल मान्यताओं और तथ्यों के आधार पर है। यहाँ यह उल्लेख करना आवश्यक है कि ABPLive.com किसी भी प्रकार की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पूर्व संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेने की अनुशंसा की जाती है।

Leave a Comment